पारसनाथ क्षेत्र का समग्र भी हो और विकास इको फ्रेंडली भी हो, ताकि यहां के जंगल और वन्य प्राणियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो। पर्वत में सड़क, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था को लेकर झारखण्ड सरकार के कई विभागों के सचिव व अन्य अफसरों ने मधुबन गेस्ट हउस में शनिवार को बैठक कर रणनीति बनाई। अधिकारियों ने पारसनाथ पर्वत भ्रमण कर विकास के कार्यों का भी जायजा लिया व आगे की कार्य योजना पर चर्चा की है। ारसनाथ में बगैर व्यवधान के तीर्थयात्रियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय अधिकारियों की एक टीम पहाड़ी क्षेत्रों का जायजा लिया। मधुबन गेस्ट हाउस में बैठक कर आपसी सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल, पीसीसीएफ संजय कुमार, एडीजे अभियान आर के मल्लिक, कृषि विभाग के पूजा सिंघल तथा पर्यटन विभाग के सचिव मनीष रंजन ने संयुक्त बैठक कर सभी समस्या को दूर कर पारसनाथ के विकास का प्लान बनाया।
15 जून तक सड़क निर्माण का निर्देश
इसमें मधुबन से पारसनाथ तक बन रही सड़क को 15 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। पहाड़ के रास्ते जगह-जगह नाली व गार्डवाल निर्माण का भी निर्देश दिया गया। पहाड़ पर स्थित झरना से पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर प्लान बनाया गया। मधुबन में फारेस्ट क्लीयरेंस देकर जल्द ही पावर सब स्टेशन तैयार किया जाएगा। दिसम्बर माह तक पावर सब स्टेशन पूरा कर लिया जाएगा।