गिरिडीह के ताराटांड थाना पुलिस ने एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड के बारोटांड जंगल से पुलिस ने साइबर अपराधी अजय मंडल को तीन मोबाइल और 8 फर्जी सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाया। शनिवार को पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ मनीष टोप्पो और ताराटांड थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि बारोटांड जंगल में साईबर अपराधियों के मौजदूगी की जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर जंगल में शुक्रवार की रात छापेमारी के दौरान बोरोटांड गांव निवासी अजय मंडल को दबोचा गया। जबकि दो साईबर अपराधी फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार साइबर अपराधी अजय के पास से पुलिस ने सेमसंग के दो मोबाइल के अलावे वीवो कंपनी का मोबाइल के साथ एयरटेल नेटवर्क कंपनी का 8 फर्जी सिम कार्ड व एक आधार कार्ड भी जब्त किया। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद गिरफ्तार साइबर अपराधी अजय ने खुलासा करते हुए बताया कि वह अब तक झारखंड समेत कई राज्य के खाताधारकों को फोन कर उनके बैंक खाते से लाखों रुपये टपा चुका है। अपराधी अजय ने यह भी बताया कि उसके साथ बोरोटांड गांव के दो और युवक साइबर अपराध में संलिप्त थे। तीनों मिलकर खाताधारकों को फाेन किया करता था। इधर अपराधी के खिलाफ केस दर्ज कर ताराटांड पुलिस ने अपराधी को जेल भेज दिया।