पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरके महिला कॉलेज में हुई कबड्डी प्रतियोगिता

आरके महिला कॉलेज में हुई कबड्डी प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को आरके महिला कालेज में छात्रसंघ के प्रयास से छात्राओं के बीच कबडी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं के तीन ग्रुप ने हिस्सा लिया। बी ग्रुप में शामिल स्मीता, खुशबु, साेनाली, अंजु, रीता, साक्षी व पूनम की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह को संबोधत करते हुए प्रभारी प्राचार्या डा पुष्पा सिन्हा ने कहा कि पठन-पाठन का काम तो हमेशा चलता रहता है। कहा कि जीवन में खेल का भी बड़ा महत्व है। पूर्व प्राचार्या डा गीता डे ने कहा कि आधुनिक युग में छात्राएं भी किसी से कम नही है। कहा कि जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां छात्राओं ने अपनी चमक नही बिखेरी है।

खेल के क्षेत्र में भी देश की लड़कियों ने नाम रोशन किया है। विजेताओं को ट्राफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मैच में रेफरी की भूमिका सुरेश सर ने निभायी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या डा पुष्पा सिन्हा, डा गीता डे, प्रो सुनील कुमार, प्रो र|, प्रो नीलम सिन्हा, प्रो कृष्णा शर्मा, छज्ञत्रसंघ की अध्यक्ष अर्पिता कुमारी, उपाध्यक्ष अनुप्रिया, सचिव विनीता राय व सह सचिव नेहा कुमारी की भूमिका अहम रही।

खबरें और भी हैं...