पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबूलाल कहां से चुनाव लड़ेंगे यह चिंता नहीं करे कांग्रेस: सुरेश

बाबूलाल कहां से चुनाव लड़ेंगे यह चिंता नहीं करे कांग्रेस: सुरेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | कांग्रेस झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की चिंता छोड़ अपने संगठन पर ध्यान दे तो ज्यादा बेहतर रहेगा । बाबूलाल को विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए यह कहने वाले वे डॉ अजय कौन होते हैं। वे क्यों झाविमो के प्रवक्ता बनते फिर रहे हैं। ये बाते झाविमो के केंद्रीय सचिव सुरेश प्रसाद साव ने कही। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी कोडरमा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे या राज्य की राजनीति में वे रहेंगे। यह तो झाविमो तय करेगा या स्वयं बाबूलाल मरांडी इच्चछा जताएंगे कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है, इस पर कांग्रेस राय नहीं दे तो बेहतर होगा। हालांकि पार्टी भी चाहती है कि यहां से भाजपा को उखाड़ने के लिए एक मजबूत गठबंधन बने। लेकिन कांग्रेस को यह आकलन करना चाहिए कि कोडरमा में कांग्रेस कहीं है भी या नहीं है।

खबरें और भी हैं...