पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर चुनाव में ठगी का आरोप

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर चुनाव में ठगी का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस से विवाद का पीछा नहीं छूट रहा है। उपेन्द्र सिंह प्रकरण का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि इस बार विवाद के लपेटे में खुद जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा आ गए। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी नीतिन पासवान ने जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा व पार्टी के मीडिया प्रभारी सतीश केडिया पर टिकट दिलाने के नाम पर दो लाख ठगने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा अजय कुमार के गिरिडीह प्रवास के दौरान पासवान ने स्थानीय होटल में आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। पासवान की मानें तो उम्र सीमा आड़े आने के बाद पिता को टिकट दिलाने का आश्वासन दिया गया। कहा कि टिकट वितरण से पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर मीडिया प्रभारी की मौजूदगी में नरेश वर्मा को दो लाख का भुगतान किया गया, पर बाद में टिकट किसी अन्य को दे दिया गया। कहा कि टिकट की भागदौड़ में कुल पांच लाख खर्च करवा दिया गया। पासवान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

रंग में भंग डालने की कोशिश: कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि मंगलवार के सफल कार्यक्रम में रंग में भंग डालने का प्रयास विरोधियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने आरोप पर सवाल उठाया कि टिकट की रेस में पिछड़ने के बाद पासवान अब तक चुप क्यों रहे। चुनाव खत्म होने के बाद ऐसे आरोप का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि पासवान के आरोप से मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर वे अदालत जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष से ठगी की िशकायत करता नीतिन पासवान।

खबरें और भी हैं...