पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबा कर्मियों ने डीसी कार्यालय के पास किया प्रदर्शन

आबा कर्मियों ने डीसी कार्यालय के पास किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को जिलें के आंगनबाड़ी सेविका-सहिया और पोषण सखी ने संयुक्त रूप से झंडा मैदान से जुलूस निकाल कर राज्य सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन की। संघ की अध्यक्ष देंवती देवी के नेत्तृव में निकाले गए जुलूस में काफी संख्या में सेविका-सहायिका व पोषण सखी शामिल थी। प्रदर्शन में महामंत्री अशोक सिंह के अलावे अशोक सिंह नयन, रूपलाल महतो, रेखा मंडल, कुमारी तनूजा, आरती कुमारी, कौशल्या गोप, रंजना वर्मा, अंशुलता कुमारी, विद्या देवी, रजिया खातून, शाहिला खातून, नीलम शर्मा, मंजू यादव, विरमा कुमारी, सरिता कुमारी, प्रेमलता, चंपा देवी थीं।

खबरें और भी हैं...