40 खाद विक्रेता ट्रेिनंग के लिए आज जाएंगे रांची
देशी पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक 40 विक्रेताओं को एक दिवसीय परिभ्रमण के लिए जिला कृषि विभाग द्वारा 16 मई को रांची बस द्वारा भेजा रहा है। इस बात की जानकरी जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश्वर दुबे ने मंगलवार को दी। इस संबंध में डीएओ ने बताया की सरकार द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि जिले में उसी व्यक्ति को उर्वरक बिक्री करने की लाईसेंस दी जा सकती है, जिसकी योग्यता बीएससी एग्रीकल्चर या बीएसी केमेस्ट्री में उतीर्ण हो। जिसके पास यह योग्यता नहीं है उसे सरकार की किसी कृषि महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा डीएओ ने बताया कि जिले में 190 उर्वरक लाईसेंस धारक हैं जो सरकार के निर्देशानुरार योग्यता नहीं रखते है। जिसके आलोक में जिले के 40 उर्वरक लाईसेंस धारकों को प्रशिक्षण कृषि वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय हजारीबाग के प्रोफेसर द्वारा अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र पचम्बा में दिया गया।