अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन काटने का निर्देश
गिरिडीह | सदर अस्पताल सभागार में सिविल सर्जन आर आर प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक की गई। बैठक में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी, स्वास्थ्य केन्द्र के प्रबंधक ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर को निर्देश देते हुए सीएस ने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रुप से ड्यूटी चाट बनाकर स्वास्थ्य केन्द्र के दिवाल पर चिपकाएं। जो कर्मचारी डयूटी से अनुपस्थित है उसे वेतन नहीं देने का निर्देश दिया गया।