पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोर्ड की पहली बैठक में पेयजल संकट पर मंथन

बोर्ड की पहली बैठक में पेयजल संकट पर मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम सभागार में मंगलवार को बोर्ड की पहली बैठक में पानी की गंभीर समस्या व साफ-सफाई का मामला छाया रहा। विभिन्न वार्डो के काउसंलर ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट व गंदगी का मामला उठाया। बोर्ड की बैठक में स्थानीय सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। बोर्ड की बैठक में वार्ड समिति के पांच व स्थायी समिति के सात कमेटी गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर पासवान ने सभी काउंसलरों को पन्द्रह दिनों में वार्ड समिति का गठन कर सूची सदन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पासवान ने सदस्यों को सात जोनल कमेटी के गठन का भी निर्देश दिया। पांच वार्ड मिलाकर एक जोनल कमेटी का गठन किया जाना है। वार्डो की संख्या 36 रहने के कारण एक जोनल कमेटी में छ: वार्ड को रखा गया है, इसमें वार्ड संख्या एक से छ: शामिल रहेंगे। बाकी में पांच-पांच वार्ड शामिल रहेंगे।

संबोधित करते जनप्रतिनिधि

कर्मियों के आने-जाने का समय हो निर्धारण : मेयर

मेयर पासवान ने कहा कि ननि कर्मियों के आने-जाने का समय निर्धारित होना चाहिए। कहा कि कर्मी कब आते है और कब जाते है, इसकी जानकारी मेयर को होनी चाहिए। पासवान ने कहा कि लोकल लोडेड गाडियों से ही टोल टैक्स की राशि वसूली जाय। बैठक में मेयर के अलावा स्थानीय सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ सहित काउंसलर पूनम देवी, रानी देवी, मुजतबा मिर्जा, नूर अहमद अंसारी, सोमर मरांडी, गुडिया देवी, नीलम झा आदि थे।

खबरें और भी हैं...