पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर निकाला विजय जुलूस

कर्नाटक चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर निकाला विजय जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रहते हुए कर्नाटक विस चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने पर भाजपा के गिरिडीह कमेटी ने सोमवार को शहर में विजय जुलूस निकाला। पार्टी के अध्यक्ष सह नगर निगम के उपमहापौर प्रकाश सेठ के नेतृ्त्व में निकले विजय जुलूस टावर चौक पहुंचा। जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सांसद रवीन्द्र पांडेय, मेयर सुनील पासवान और डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ के साथ जिला के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। मौके पर भाजपाईयों ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली जीत का श्रेय पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को देते हुए कहा कि भाजपा में दोनों की जोड़ी ही आने वाले हर चुनाव भाजपा को जीत दर्ज कराएगी। कहा कि पीएम मोदी सपना कांग्रेस मुक्त भारत अब तेजी से बढ़ रहा है। वहीं मेयर पासवान ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत तय थी, पूरे चुनाव का कमान खुद पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष संभाले थे। इधर विजय जुलूस में पार्टी के संदीप डंगाईच, हरमिंदर सिंह बग्गा, विशाल गुप्ता, शशि सिन्हा, टिंकू सिन्हा, यदुनंदन पाठक, मिथुन चन्द्रवंशी समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

विजय जुलूस में शामिल भाजपाई।

खबरें और भी हैं...