बीएड के छात्रों ने नेत्रहीन बच्चों में बांटी खेल सामग्री
अजीडीह स्थित नेत्रहीन विद्यालय में मंगलवार को माहौल बेहद खुशगवार था। यहां इन बच्चों के साथ उनके सुख दुख को बांटने, उनके अनुभवों को साझा करने और उन्हें कुछ सिखाने के लिए गिरिडीह कॉलेज बीएड सत्र 2016 से 2018 के विद्यार्थी पहुंचे थे।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ इनके पर्यवेक्षक चंदन सिंह व शोभा कुजूर भी मौजूद थीं। मौके पर इनके द्वारा विद्यालय के निशक्त बच्चों को लूडो, कैरम व अन्य खेल सामग्रियों के लिए 2 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस क्रम में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने ब्रेल लिपि में नेत्रहीन बच्चे कैसे पठन-पाठन करते इसका अवलोकन किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने बच्चों को भी कई टिप्स दिए। असल में बीएड के प्रशिक्षु इन दिनों उत्क्रमित उच्च विद्यालय में इन दिनों शिक्षण प्रशिक्षण कार्य कर रहे हैं। यहीं से नेत्रहीन विद्यालय के लिए इनका शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम तय हुआ था। यहां इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बताया गया कि प्रशिक्षुओं को यहां पहुंचकर काफी अच्छा लगा। मौके पर प्रो ऋतु सुंडी, नेत्रहीन विद्यालय के प्रिंसिपल मुकेश प्रसाद, प्रशिक्षु टीचर प्रियंका सहाय, शमशुल अंसारी, समसेर अंसारी, अकरम, कृति, प्रियंका, अनुराग, मनोहर, महेंद्र, अर्जुन, राहुल, गणेश, उमेश, अनिल, सीताराम आदि मौजूद थे।
अजीडीह स्थित नेत्रहीन विद्यालय में गिरिडीह कॉलेज बीएड सत्र 2016 से 2018 के विद्यार्थी पहुंचे
नेत्रहीन बच्चों के साथ बीएड छात्र।
नेत्रहीन बच्चों के साथ बीएड छात्र।