पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा ने गांवों में चलाया विशेष अभियान

बसपा ने गांवों में चलाया विशेष अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | बहुजन समाज पार्टी के गिरिडीह कमेटी के और से विस स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष शिवकुमार दास के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में पार्टी के राज्य प्रभारी छटु राम साहेब और प्रदेश सचिव सुखदेव राम भी शामिल हुए। लोस चुनाव में दलितों के गांव पहुंच कर दलित समाज को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराना था। पार्टी के कार्यक्रम की शुरूआत सदर प्रखंड के मैगजीनिया गांव से किया गया। जहां काफी संख्या में दलित समाज की महिलाओं के साथ युवा और समाज के वृद्धजन जुटे थे। इस दौरान पार्टी के राज्य प्रभारी छटु राम व सचिव सुखदेव के नेत्तृव में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुसरा कार्यक्रम नवासार, बनियाडीह में आयोजित किया। जबकि तीसरा कार्यक्रम चिलगा व बनियाडीह के कई क्षेत्रों में किया गया। कार्यक्रम में दिनेश दास, पिंटू दास, सीमा देवी, भागीरथ दास, अनिल दास, पार्वती देवी और आरती देवी समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...