पूर्व दिवंगत लेखक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
गिरिडीह | पूर्व प्रसिद्ध हिंदी लेखक स्व: डा पारसनाथ मिश्रा के पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित जेआरएस सांईस एकेडेमी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वृक्ष गंगा अभियान और मदर इंडिया संस्था के तत्वाधान में पूर्व लेखक के पहले पुण्यतिथि को लेकर हुए श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांईस एकेडेमी की निदेशिका शमीना बानू को वृक्ष गंगा अभियान के संचालक सह पर्यावरणविद् शिवशंकर गोप ने औषोधिए पौधा भेंट किया। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पहले पुण्यतिथि पर पौधारोपण एक सच्ची श्रद्धांजलि है। वक्ताओं ने मातृभाषा और साहित्य पंरपरा को बढ़ावा देना पूर्व लेखक को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। इस बीच श्रद्धांजलि सभा में रंगकर्मी महेश अमन के अलावे रीतेश सराक, वीणा पाणि, साक्षरता कर्मी सपना राय, रिटायर्ड शिक्षक हिम्मतअली समेत कई मौजूद थे।