बोड़ो हवाई अड्डा रोड में बनेगा आईएमए भवन
गिरिडीह | आईएमए गिरिडीह इकाई के भवन निर्माण को लेकर मंगलवार को बोड़ो हवाई अडडा रोड में भूमि पूजन किया गया। मशहुर चिकित्सक डाॅ. इम्तियाज अहमद के परिवार के द्वारा आईएमए को उक्त भूमि भवन निर्माण के लिए दी गई थी। नगर निगम के महापौर सुनील पासवान, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. एके सिंह, डाॅ. एके चक्रवर्ती, डाॅ. सुशील बतौर अतिथि शामिल थे। मौके पर आईएमए के जिलाध्यक्ष डाॅ. विद्याभूषण ने संगठन पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सिंह ने डाॅ. सबा अहमद को प्रशंसा पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में आईएमए महिला विंग की अध्यक्ष डज्ञ अमिता राय, डाॅ. मधु भूषण, डाॅ. रियाज अहमद, डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. दीपक, डाॅ. पी सहाय, डाॅ. बालमुकुंद राय, डाॅ. रमेश कुमार, डाॅ. इंदिरा सिंह, डाॅ. पी घोष, अभय कुमार, सुधीर आनंद मुख्य रूप से मौजूद थे।