फुटपॉथ अतिक्रमणमुक्त कराने की चैंबर ने की मांग
गिरिडीह | शहर के चौक-चोराहों में फुटपॉथ में सब्जी-ठेला और फल कारोबारियों के अवैध कब्जे को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव निर्मल झुनझूनवाला ने डीसी, एसपी व महापौर को पत्र लिखकर सब्जी-ठेला व फल दुकानदारों से फुटपॉथ और स्थायी कारोबारियों के दुकान के हिस्से को अतिक्रमण कराने का मांग किया है। चैंबर के सचिव झुनझूनवाला ने नगर थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे फुटपॉथी दुकानदारों से विवाद होने के बाद उल्टा आरोप फुटपॉथी दुकान लगाकर समझौता कराने के नाम पर पैसे दिलाकर मामले को रफादफा करा देते है।