पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों जाम रखा गोइलकेरा मनोहरपुर मार्ग

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों जाम रखा गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोइलकेरा के झारनासा में शनिवार को सड़क हादसे में मारे गए दोनों लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गोइलकेरा मनोहरपुर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने भरडीहा व पारलीपोस के समीप मार्ग में बांस बल्लियां आदि लगाकर व पत्थर रखकर मार्ग को घंटों अवरूद्ध रखा। पूर्व विधायक व भाजपा नेता गुरुचरण नायक ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। मालूम हो कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे गोइलकेरा चक्रधरपुर मार्ग में झारनासा गांव के समीप हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतकों में घासीराम नायक गोइलकेरा के भरडीहा जबकि देवप्रकाश नायक पारलीपोस के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने दोनों मृतकों के आश्रितों को पांच पांच लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने पालीपोस व भरडीहा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि मुआवजे को लेकर वे प्रशासन के स्तर से बातचीत करेंगे।

पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पहुंचे गांव, लोगों को समझाया।

बड़े वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने की मांग

पारलीपोस व भरडीहा के ग्रामीणों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही बढऩे के चलते हादसे भी बढ़े हैं। गांवों से गुजरने वाली सड़कों पर बड़े वाहनों की गति सीमा निर्धारित होनी चाहिए। मालूम हो कि भोरडीहा घाट से बालू की ढुलाई के लिए प्रतिदिन सैकडों वाहन मार्ग से गुजरते हैं। कई बार इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...