गोइलकेरा| प्रखंड के बड़ैला गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से चाईबासा रेफर कर दिया गया है। पुराना गोइलकेरा निवासी वीरसिंह लुगुन और संदीप लुगुन बड़ैला जंगल से साइकिल पर लकड़ी लादकर अपने गांव जा रहे थे। बड़ैला पुराना गोइलकेरा मार्ग पर ढलान में उनकी साइकिल असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। दोनों युवक भी खाई में गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।