पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • भरडीहा घाट से ट्रक व डंपरों से बालू की हो रही अवैध ढुलाई, कई वाहन पकड़ाए

भरडीहा घाट से ट्रक व डंपरों से बालू की हो रही अवैध ढुलाई, कई वाहन पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोइलकेरा में भरडीहा स्थित बालू घाट से वाहनों द्वारा अवैध रूप से ज्यादा बालू की ढुलाई की जा रही है। ट्रक-डंपरों में 200 सीएफटी के चालान पर 300 सीएफटी या उससे ज्यादा बालू की ढुलाई का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा बुधवार की रात को मेन रोड में चेकिंग के दौरान कई वाहनों को बालू की चोरी करते पकड़ा गया।

इनमें ज्यादातर वाहन सोनुवा के थे। पुलिस ने अवैध बालू खनन व ढुलाई पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रात में वाहनों से बालू की चोरी व अवैध ढुलाई हो रही है। थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी ने देर रात मेन रोड में वाहनों की चेकिंग के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ फोर्स को तैनात कर दिया। इसी दौरान कई ट्रक, डंपर व ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। जांच में ट्रक व डंपरों के पास चालान तो 200 सीएफटी बालू के खनन व ढुलाई की थी, लेकिन सभी वाहनों में ज्यादा मात्रा में बालू लदे थे। पुलिस ने इसकी जानकारी खनन विभाग को दी है।

खनन विभाग नहीं करता कार्रवाई

गोइलकेरा में कोयल नदी पर केवल भरडीहा बालू घाट से ही बालू खनन का टेंडर है। जबकि यहां दलकी व रायम जैसे बालू घाटों से भी बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। हर खनन की स्वीकृत मात्रा से ज्यादा बालू निकाला जा रहा है। लेकिन खनन विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। भरडीहा में पिछले दिनों ग्रामीणों ने बैठक कर भरडीहा बालू घाट का सीमांकन करने की मांग भी की थी। ताकि बालू के अवैध खनन को रोका जा सके। इसको लेकर खनन विभाग को ज्ञापन भी दिया गया है।

खबरें और भी हैं...