पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश के बाद नाली का कचरा सड़क पर, परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोइलकेरा| गोइलकेरा में बारिश के बाद सड़कों की स्थिति नारकीय हो गई है। नालियों का बदबूदार कचरा सड़कों पर पसर गया है। हालत ऐसी है कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर है। गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में सड़कों की ऐसी हालत स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को मूसलाधार बारिश के बाद नालियों के जाम रहने के चलते कचरा सड़कों पर आ गया। ऐसा नालियों में कचरा फेंकने की वजह से हो रहा है। प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क पर बेरा चेक नाका के समीप सबसे खराब स्थिति है। यहां पहने से ही गड्ढा से पटी सड़क अब नाली के कचरे से भर गई है। गोइलकेरा में पंचायत के स्तर से नालियों की सफाई की व्यवस्था तो की जाती है, लेकिन नालियों में घर व दुकानों का कचरा फेंके जाने के कारण कुछ ही हफ्तों में नालियां फिर से जाम हो जाती है। बरसात में नालियों का कचरा सड़कों पर पसर जाता है।

खबरें और भी हैं...