गोइलकेरा। प्रखंड के औरेंगा गाव निवासी 35 वर्षीय कांडे कमरगाव विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर झुलस गया। करंट लगते ही युवक बेहोश हो गया। कांडे अपने घर पर बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने उसे गोइलकेरा सरकारी अस्पताल लाया।