पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइकिल पर लादकर लाए जा रहे थे साल के स्लीपर, जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गोइलकेरा

कोल्हान वन प्रक्षेत्र के बुरूहुंडरू में छापेमारी कर वन विभाग ने भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां जब्त की। लकड़ियों को कोल्हान के जंगलों से साइकिल पर लादकर नजदीक के शहरों में ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर कोल्हान वन प्रक्षेत्र के रेंजर उमेश प्रसाद द्वारा आधी रात में छापेमारी कर साल के 82 पीस स्लीपर और 10 साइकिलें जब्त की गई। विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हडकंप है। कोल्हान रेंजर को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा चाईबासा मार्ग से रात के अंधेरे में लगातार जंगल से अवैध लकडियां काटकर ले जाई जाती है। सूचना के आधार पर गुरूवार की रात करीब 11.30 बजे विभाग द्वारा गठित टीम ने बुरूहुंडरू गांव के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान साइकिलों पर लादकर ले जाई जा रही लकड़ियां बरामद हुई। हालांकि छापेमारी टीम को देखकर लकड़ियां ले जा रहे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए। विभाग द्वारा तस्करी में प्रयुक्त साइकिलें भी मौके से बरामद कर ली गई।

खबरें और भी हैं...