चाईबासा| रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से भाजपा नेता मदन सिंह के पुत्र के अपहरण के मामले में होटवार जेल में बंद मनोहर लागुरी को आर्म्स एक्ट के मामले में पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रांची के अपराधियों ने मदन सिंह के पुत्र को अपहरण करने के बाद गोइलकेरा क्षेत्र में लाया था। यहां रांची के अपराधियों ने चाईबासा के कांग्रेस नेता अशोक सुंडी एवं मनोहर लागुरी को अपहृत बच्चे को छिपाने के लिए इस्तेमाल किया था। पुलिस ने छापामारी में अशोक सुंडी और मनोहर लागुरी को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में दोनों के विरुद्ध गोइलकेरा थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।