गोइलकेरा| प्रखंड के केबरा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर मां बेटा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार केबरा गांव निवासी डुकरा बरजो की प|ी दुलारी बरजो व उसका 12 वर्षीय पुत्र सुकमा बरजो घर के आंगन में बैठे थे। तभी दुलारी व सुकमा वज्रपात से झुलस गए।