पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • गलत आधार नंबर लिंक, बीडीओ के सरकारी बैंक खाते से निकाल लिए ढाई लाख रुपए

गलत आधार नंबर लिंक, बीडीओ के सरकारी बैंक खाते से निकाल लिए ढाई लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोइलकेरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव के सरकारी खाते से करीब ढाई लाख रुपए की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। बैंक की गलतियों के कारण उनके सरकारी अकाउंट से गलत आधार नंबर लिंक किए जाने के कारण ऐसा हुआ है। जिस व्यक्ति के आधार को सरकारी अकाउंट से लिंक किया गया था, उसके द्वारा बीडीओ के अकाउंट से राशि की निकासी की गई है। बुधवार को यह मामला अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार बीडीओ का सरकारी खाता गोइलकेरा स्थित बैंक आॅफ इंडिया की डालैकेला शाखा में है। बताया जा रहा है कि उनके खाते को रामय गांव के अबियन बरजो नामक एक व्यक्ति के आधार से लिंक कर दिया गया था। अबियन द्वारा आधार के माध्यम से कई बार में यह राशि निकाल ली गई। उसने आधार बेस्ड प्वाइंट आॅफ सेल ई पॉश मशीन का प्रयोग कर कई बार में यह राशि निकाली। प्रखंड कार्यालय को जब इसका पता चला तो संबंधित व्यक्ति से राशि की रिकवरी के लिए बैंक के शाखा प्रबंधक नोटिस दी गई। खाते को फिलहाल ब्लाॅक कर दिया गया है।

पिछले साल से की जा रही थी निकासी

पिछले एक साल से बीडीओ के सरकारी खाते से आधार के माध्यम से अबियन बरजो द्वारा राशि निकाली जा रही थी। उसके द्वारा दो लाख 43 हजार 200 रुपए की निकासी पिछले फरवरी माह तक की गई थी। खाते से लगातार राशि कम होने पर जब बैंक से स्टेटमेंट लिया गया तो इसका पता चला। पूरे मामले में प्रथमदृष्टया बैंक की गलती उजागर हुई है। दूसरे व्यक्ति के आधार को कैसे सरकारी खाते से लिंक किया गया यह जांच का विषय है।

20 मई तक संबंधित व्यक्ति से राशि की रिकवरी करने का निर्देश बैंक को दिए गए हैं। इस मामले में बैंक की गलती का पता चल रहा है। बीडीओ की जानकारी के बिना राशि की निकासी हो रही थी। जांच कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को दी जाएगी। प्रदीप प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर।

खबरें और भी हैं...