पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैश बुक समेत कई पंजियां नहीं मिलीं अपडेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोइलकेरा | बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कैश बुक समेत कई महत्वपूर्ण पंजियां अपडेट नहीं मिलीं। कैश बुक फरवरी माह के बाद से संधारित नहीं रहने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। एसडीओ ने पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएल पंजी, अग्रिम पंजी, वाउचर पंजी, कैश बुक आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को कई निर्देश दिए। पंजियां अद्यतन नहीं रहने पर नाराजगी जताई। एसडीओ ने प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों के संबंध में भी बीडीओ से जानकारी ली। साथ ही मुख्यालय में रहने को लेकर निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...