गोइलकेरा: 10 घंटे ठप रही बिजली, लोग परेशान
गोइलकेरा| गोइलकेरा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का बुरा हाल है। बुधवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रहने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। जानकारी के अनुसार गर्मी के आरंभ होने के साथ ही गोइलकेरा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से यह समस्या और विकराल हो गई है। गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में दिनभर में तीन घंटे भी बिजली नहीं रहती। बुधवार को तो हद ही हो गई। सुबह आठ बजे से पूरे दिन बिजली ठप रही।