गोइलकेरा| झारखंड मुक्ति मोर्चा गोइलकेरा इकाई की एक बैठक 21 मई को होगी। जिला कमेटी के निर्देशानुसार केन्द्रीय सदस्य अकबर खान द्वारा यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 29 मई को झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे स्व. सुला पूर्ति की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गोइलकेरा में किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक रखी गई है। बैठक में आयोजन समिति का भी गठन किया जाएगा।