पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वास्थ्य शिविर में 65 मरीजों का हुआ उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोइलकेरा | गोइलकेरा प्रखंड के कटकरा गांव में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में कटकरा के विभिन्न टोलों के 65 मरीजों का उपचार किया गया। बुखार से पीड़ित 50 मरीजों के रक्त की जांच की गई। इसमें एक मरीज मलेरिया से पीड़ित पाया गया। शिविर में सर्दी जुकाम, वायरल फीवर, चर्मरोग आदि के मरीज भी मिले। जिन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई। शिविर में चिकित्सकों के अलावा एएनएम और एमपीडब्ल्यू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...