गरीबों को बांटी फ्री दवाएं और कपड़े
मायाचंद्र किशोरी लाल की स्मृति में गोहद चौराहा स्थित किशोरी मेडिकल पर गरीबों को दवा व कपड़े वितरित किए गए। इस दौरान करीब चालीस निर्धन लोगों ने मेडिकल स्टोर पर नि:शुल्क दवा प्राप्त की। दूसरी तरफ एक दर्जन गरीबों को कपड़े भी वितरित किए गए। इस अवसर पर मेडिकल संचालक श्याम अग्रवाल ने बताया गरीबों की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। जरूरत पड़ने पर लोगों के काम आने वाला व्यक्ति ही सच्चा धनवान होता है। श्री अग्रवाल ने अपने पिता की पुण्य तिथि मनाते हुए कहा समाज में सभी प्रकार के लोग रहते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद करना हमारा प्रथम कर्तव्य है, जिसकी ओर हम सभी को उत्तरदायी होना चाहिए। कार्यक्रम में श्री अग्रवाल द्वारा आसपास के गरीबों को दवा के साथ नि:शुल्क कपड़े वितरित कर लोगों का हालचाल पूछा गया।
गरीबों को कपड़े और दवाएं देते मेडिकल संचालक।