कृषि मंडी में नापतौल विभाग ने लगाया शिविर
कृषि मंडी में नापतौल विभाग ने लगाया शिविर
गोहद | कृषि उपज मंडी गोहद में नापतौल विभाग के अधिकारियों द्वारा शिविर लगाकर व्यापारियों व ट्रेडर्स संचालकों को इलेक्ट्रॉनिक कांटे की तौल के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। विभाग निरीक्षक वीएस सिंघानिया ने बताया इलेक्ट्रॉनिक कांटे से अनाज तौलते वक्त हमेशा यह ध्यान रखें कि बारदाने का माइनस किया है या नहीं। इसके साथ ही पहले से कांटा जीरो लेवल पर होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेडर्स संचालकों के साथ व्यापारी भी उपस्थित रहे।