पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलाध्यक्ष बोले ब्लॉक स्तर पर होंगे 2 अध्यक्ष

जिलाध्यक्ष बोले- ब्लॉक स्तर पर होंगे 2 अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाध्यक्ष बोले- ब्लॉक स्तर पर होंगे 2 अध्यक्ष

भास्कर संवाददाता | गोहद

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं। पदाधिकारियों द्वारा जिले में अलग-अलग बैठकें आयोजित कर बूथ स्तर को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रमेश दुबे ने गोहद और मौ में पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि अब ब्लॉक स्तर पर एक नहीं, बल्कि दो अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। जिसमें ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर पर एक-एक अध्यक्ष बनाया जाएगा। बैठक में उपस्थित संगठन प्रभारी दिलीप वाजपेयी ने बताया गोहद विधानसभा में कुल 275 पोलिंगों है। जिनमें से 30 पोलिंग बूथों के बीच एक अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...