पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को थमाए जा रहे कटे फटे और छोटे नोट

किसानों को थमाए जा रहे कटे-फटे और छोटे नोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को थमाए जा रहे कटे-फटे और छोटे नोट

भास्कर संवाददाता | गोहद

कृषि गल्लामंडी गोहद में व्यापारियों द्वारा किसानों को कटे-फटे छोटे नोट थमाए जा रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि मंडी में अनाज विक्रय करने के बाद जब व्यापारियों से रुपए मांगते हैं तो 10 और 20 के फटे नोट दे दिए जाते हैं। जिन्हें दुकानदार भी लेने से मना कर देते हैं। इस संबंध में जब मंडी सचिव से शिकायत की गई तो उन्होंने व्यापारियों से चर्चा की। जिसमें व्यापारियों ने बताया कि अनाज खरीदने के बाद कुछ व्यापारी नकद में कैश मांगते हैं। ऐसे में बैंक से छोटे नोट ही प्राप्त हो रहे हैं। हमें भी मजबूरी में किसानों को यह नोट थमाने पड़ रहे हैं। बता दें कि एसबीआई, पंजाब नेशनल, यूको, और सेंट्रल बैंक में कैश नहीं होने के कारण बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को रिजेक्ट नोट दिए जा रहे हैं। जिन्हें बाजार में दुकानदार लेने से मना कर रहे हें। इस संबंध में व्यापारियों का साफ कहना है कि बैंक में कैश नहीं होने के कारण मजबूरी में किसानों को यही नोट देने पड़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...