पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहब का देश के संविधान में महत्वपूर्ण योगदान: चतुर्वेदी

बाबा साहब का देश के संविधान में महत्वपूर्ण योगदान: चतुर्वेदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहगांव | कृषि उपज मंडी गोहद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने जयंती मनाई है। जयंती के अवसर पर मेहगांव विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा देश के संविधान में अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं, जिसे लोग हमेशा याद करते रहेंगे। विधायक ने बताया बाबा साहब ने संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष रहते हुए गरीबों के उत्थान व शिक्षा के लिए काम किया है। कार्यक्रम में डीअाईजी सिद्धार्थ ने लोगों को शांति व सदभावना के साथ रहने की नसीहत देते हुए अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। एसडीएम अनिल बनवारिया, डीएसपी राकेश छारी सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...