पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी की दुकानों में लगी आग, 50 हजार का हुआ नुकसान

सब्जी की दुकानों में लगी आग, 50 हजार का हुआ नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहद | गोहद कस्बे के वार्ड सात में इटाइली गेट के पास जैन मंदिर के बगल में सब्जी की तीन दुकानें सोमवार और मंगलवार की रात जलकर खाक हो गईं। सुबह व्यापारियों ने दुकानें जली देखीं तो दुकान मालिकों को सूचना दी गई। बता दें कि सद्दाम खान, चंद्रबाबू सिंह और दीपक सिंह इटाइली गेट के पास निकले नाले पर सब्जी की दुकानें सजी हुई हैं। सोमवार की शाम तीनों व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद करे घर चले गए। रात में सद्दाम की दुकान में अचानक आग की चिंगारी भड़कने लगी। इसके बाद तीनों दुकानों में भीषण आग की लपटें उठने लगीं। हालांकि व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक राहत पहुंची, दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। व्यापारियों ने बताया कि एक साल पूर्व भी उनकी दुकानें जली थीं।

खबरें और भी हैं...