बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है तो माताएं बनें शिक्षित: शेखावत
गोहद | नन्हे मुन्हे बच्चों को यदि उज्जवल भविष्य देना है, तो माता एवं पिता का शिक्षित होना अति आवश्यक है। वैसे तो हर मां चाहती है कि उसके बच्चों को अच्छी परवरिश के साथ शिक्षा मिल सके। लेकिन कभी कभार अशिक्षा उनके आड़े आ खड़ी हो जाती है, जिसके कारण वह अपना महत्वपूर्ण योगदान पूरी तरह से नहीं निभा पाती है। यह बात भास्कर से वेस्ट मदर अवार्ड विजेता नेहा शेखावत ने कही। उन्होंने बताया बच्चे का भविष्य उनके आज पर निर्भर करता है। उनकी वर्तमान आदतें, संस्कार, बौद्धिक क्षमता और तौर-तरीके ही उनके कल का निर्माण करते हैं। इसलिए जब भी बात हो बच्चों के उज्जवल भविष्य की, तो परखें कि यह 5 बातें उनमें हैं या नहीं। और अगर नहीं हैं, तो उनमें यह 5 आदतें जरूर डालें।