वृंदावन श्रीकृष्ण का प्रिय स्थान, भक्त करें दर्शन
मेहगांव क्षेत्र के खेरियाबाग गांव में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक विजयराम धाम खनेता के महंत राम भूषण महाराज ने बताया वृंदावन धाम भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय स्थान है। जहां भगवान ने जन्म लिया और गोपियों के साथ रास लीला कर लोगों को सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। ऐसी भगवान की जन्मभूमि पर प्रभु के दर्शनों का सौभाग्य व्यक्ति को मिल जाए तो उसका जीवन सफल हो जाएगा। महाराज ने बताया कन्हैया हर रूप में वृंदावन में निवास करता है, वह भक्तों के हृदयतन में निवासरत होकर उन्हें दर्शनों का सौभाग्य प्रदान करते हैं। महाराज ने कथा में आगे बताया कलयुग में पाप अधिक बढ़ रहा है। व्यक्ति दुराचारी होता जा रहा है। गलत संगति का असर बच्चों पर सबसे अधिक पड़ रहा है। ऐसे में अच्छे संस्कार और शिक्षा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखार सकती है। उन्होंने बताया कलयुग में जतन ही महत्वपूर्ण है। जो मनुष्य भगवान का भजन कर सत्य की राह पर चलते हैं, वह प्रभु के अति प्रिय होते हैं।