पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोहद व आलमपुर में 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

गोहद व आलमपुर में 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहद गल्लामंडी में आयोजित विवाह सम्मेलन में आशीर्वाद लेते वर-वधू।

सम्मेलन में विवाहित जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने का लिया वचन

भास्कर संवाददाता | गोहद/आलमपुर

सामूहिक विवाह सम्मेलन में गोहद और आलमपुर में शादी समारोह आयोजित किए गए। प्रजापति समाज समिति गोहद के तत्वावधान में 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन गल्ला मंडी परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें सात नव युगल जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अग्नि के समक्ष विवाह के मंत्रोच्चारण के साथ फेरे लिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रामबाबू प्रजापति द्वारा की गई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भीकम कौशल, कृपाराम प्रजापति, आयोजन समिति के अध्यक्ष मातादीन प्रजापति, रामौतार प्रजापति, सचिव लालाराम, उपाध्यक्ष जगराम द्वारा विवाहित जोड़ों को दान स्वरूप, बर्तन, साड़ियां, पलंग कूलर, अलमारी एवं गहने के रूप में सोने चांदी के आभूषण प्रदान कर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।

कौरव समाज के जोड़ों ने रचाया विवाह: इधर आलमपुर कस्बे में कौरव क्षत्रिय समाज बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा आदर्श सामूहिक कौरव विवाह सम्मेलन मुरावली गांव के नर्सिंग मंदिर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्मेलन के आयोजक कौरव क्षत्रिय जाग्रति मंच के व्यवस्थापक एवं समस्त कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही। समाज के अध्यक्ष मलखान सिंह चौधरी ने विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भेंट कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सात जोड़ों काे विवाह के बंधन में बांधा गया। जिसमें व्यवस्थापक कौमल सिंह, महेश पटेल खुर्द, भरतसिंह कौरव, गंगाराम कौरव, राजकुमार कौरव सहित समस्त ग्रामवासियों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

इन जोड़ों ने रचाया विवाह

गोहद में देवकी प्रजापति का श्यामसुंदर प्रजापति, निशा प्रजापति का ब्रह्मजीत प्रजापति, संगीता प्रजापति का विष्णु प्रजापति, रानी प्रजापति का राजवीर प्रजापति, सुनीता प्रजापति का जितेन्द्र प्रजापति, रिंकी प्रजापति का विनोद कुमार प्रजापति, अनीता प्रजापति का रामहेत प्रजापति और आलमपुर में गुड़िया का रविंद्र सिंह, प्रियंका संग पंचम सिंह, मोहिनी संग धर्मेंद्र सिंह, गुड़न संग केशव सिंह, ज्योति संग सुनील कुमार, राधा संग कैलाशचंद्र सिंह और ज्योति संग भानुप्रताप सिंह को परिणय सूत्र में बांधा गया है।

खबरें और भी हैं...