पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोहद फोरलेन पर नहीं बनाया नाला, अफसर बोले प्रस्ताव भेजेंगे

गोहद फोरलेन पर नहीं बनाया नाला, अफसर बोले- प्रस्ताव भेजेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलंबर से स्टेशन रोड गोहद तक 29.44 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई फोरलेन रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बनाया जाएगा। क्योंकि लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने नाला यह कहकर निरस्त कर दिया है, कि डीपीआर के दौरान नाले का प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया है। वहीं इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह दोबारा नाले की डीपीआर भेजकर मंजूरी लेंगे। जिसके बाद नाला बनाया जाएगा। मगर आने वाले बरसात के दिनों में नाला नहीं बनने से चार वार्डों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इतना ही नहीं निकासी की समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।

परेशानी

गोहद में फोरलेन रोड पर नाला नहीं बनने से चार वार्डों में पैदा होगी जलभराव की समस्या, बरसात में बिगड़ सकते हैं हालात

रोड पर बनेगा डिवाइडर

फोरलेन बनाते वक्त प्रशासन द्वारा रोड से अतिक्रमण हटाया गया था। रोड पर नाले के मुताबिक जगह छोड़ी गई थी। मगर निर्माण कंपनी ने नाला नहीं बनाते हुए रोड बनाकर तैयार कर दी है। अब रोड पर केवल डिवाइडर बनाया जाएगा। उधर नेशनल हाइवे पर भी ठेकेदार ने नाला अधूरा छोड़ दिया है। इस स्थिति में अाने वाले दिनों में लोगाें को जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि गोहद चौराहा के पास बनाई गई फोरलेन के आसपास रहने वाले लागों के घरों का गंदा पानी रोड पर प्रवाहित हो रहा है। जबकि हल्की बरसात होने पर नवनिर्मित रोड जलमग्न हो जाती है। क्योंकि गोहद चौराहे पर जल निकास की व्यवस्था न तो लोग निर्माण विभाग ने की है और न ही नपा ने की है। ऐसे में रहवासियों को चिंता सताने लगी है कि वह पानी की निकासी कैसे करेंगे।

पूर्व में नहीं बनाई रणनीति

राज्यमंत्री लालसिंह आर्य के प्रयासों से नगरवासियों को फोरलेन की सौगात मिली है, लेकिन लोगों को निकासी की सुविधा से वंचित रखा गया है। पूर्व में न तो जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान दिया और न हीं विभाग के अधिकारियों ने इस ओर कदम बढ़ाया। फोरलेन किनारे पड़ने वाले वार्ड 16, 17, 18 आैर 2 के रहवासियों को पानी निकासी की सुविधा से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओपी डीसी शर्मा का कहना है कि रोड पर निकासी के लिए नाला बनना चाहिए। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से सहमति मांगी जा रही है। जिसके बाद ही नाले का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मालूम हो कि निर्माण के दौरान कंपनी ठेकेदारों द्वारा रोड के दोनों ओर नाला निर्माण के लिए जगह छोड़ी गई है, जिस पर विभाग ने नाला निरस्त कर दिया है। मालूम हो कि सर्वप्रथम सड़क की डीपीआर मंत्री के प्रयासों से भेजी गई थी। जिसमें सड़क के दोनों ओर नाला व बीच में डिवाइडर के साथ बिजली के पोल शिफ्ट होना था, जिसमें नाले को केंसिल कर दिया गया है।

हल्की बारिश में भी बढ़ जाती है परेशानी

हल्की सी बरसात में हाइवे एवं सड़क के किनारे लोगों के घरों में पानी भर जाता है। नाला बनाना महत्वपूर्ण था। नेशनल हाइवे के ठेकेदारों ने भी नाला अधूरा छोड़ दिया है। जिससे गंदे पानी की निकासी में परेशानी हो रही है। -संजू तोमर, स्थानीय निवासी, गोहद चौराहा

दोबारा डीपीआर भेजेंगे

हम दोबारा प्रस्ताव भेज रहे हैं। इस संबंध में मंत्री से चर्चा की है। फिलहाल रोड पर डेढ़ मीटर चौड़ाई का डिवाइडर बनाया जाएगा। -डीसी शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग गोहद

खबरें और भी हैं...