किराना व्यापारी के घर में 49 हजार की चोरी
किराना व्यापारी के घर में 49 हजार की चोरी
गोहद | गोहद के वार्ड 13 स्थित पुराना बस स्टैंड के पास किराना व्यापारी रामजीलाल अग्रवाल के यहां मंगलवार और बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। व्यापारी व घर के अन्य सदस्य एक कमरे में सोते रहे, तब तक चोर दूसरे कमरे में अलमारी व सूटकेस खोलकर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पार कर ले गए। सुबह चार बजे व्यापारी की प|ी ने बाहर की खिड़की खुली देखी तो पति को जगाकर पुलिस को सूचना दी। श्री अग्रवाल ने बताया चोर कमरे से तीन सोने के सिक्के, तीन सोने की अंगूठी सहित 15 हजार रुपए नकदी ले गए हैं। इतना ही नहीं चोर घर के मैन गेट का दरवाजे की कुंदी भी बाहर से बंद कर गए। मालूम हो कि व्यापारी का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है, जबकि नीचे किराना की दुकान संचालित की जाती है।