गोहद | गोहद थाना क्षेत्र के वार्ड 5 में पुरानी रंजिश को लेकर पांच लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। राजवीर उर्फ चुन्ना पुत्र अहिवरन सिंह गुर्जर ने पुलिस को बताया गुरुवार शाम छह बजे मेहगांव में रहने वाले अनिल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुनील सिंह गुर्जर और चरन सिंह गुर्जर ने पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।