पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फलदार आम के पेड़ में लगाई आग, किसान ने 50 हजार रु. का मुआवजा मांगा

फलदार आम के पेड़ में लगाई आग, किसान ने 50 हजार रु. का मुआवजा मांगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलदार आम के पेड़ में लगाई आग, किसान ने 50 हजार रु. का मुआवजा मांगा

गोहद |
एंडोरी ग्राम पंचायत के मनोहर पुरा में एक बदमाश ने किसान के फलदार आम के पेड़ में फसल के डंठल जलाकर आग लगा दी। किसान पिछले एक माह से आम की देखभाल कर रहा था। आग लगने से पेड़ की डालियां सहित फल भी पूरी तरह से झुलसकर नष्ट हो गए हैं। फरियादी बदन सिंह कुशवाह ने एंडोरी थाने में शिकायती आवेदन देते हुए 50 हजार रुपए के मुआवजे के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि किसान बदन सिंह ने एक माह से रते का पुरा मौजे में खड़े आम के पेड़ की देखभाल कर रहे थे। शनिवार की दोपहर रते का पुरा निवासी भारत सिंह गुर्जर ने खेत में पड़े सरसों के डंठल में आग लगा दी। जिस खेत में आग की पलटें उठ रही थीं, उसके बगल में ही आम का पेड़ खड़ा था। आग की लपटों से आम में लगे फल व पेड़ जलकर नष्ट हो गया है।

खबरें और भी हैं...