गोहद | भारत विकास परिषद के सदस्यों ने भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी ली है। संगठन के सदस्य बाजार व प्रमुख स्थानों पर प्याऊ लगाकर लोगों को शीतल पानी पिलाएंगे। इससे पूर्व रविवार को संगठन के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही मरीजों का हाल-चाल जानकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर संगठन के राकेश बंसल, सतीष मिश्रा, पटेल तोमर, विनोद दुबे, डॉ रामू गोयल, राजू अग्रवाल, रामस्वरूप भटेले, मोहम्मद राशिद, सुरेश चंद्र गुप्ता, विजेंद्र यादव, श्याम ओझा, हरिकृष्ण जाटव सहित आदि सदस्य मौजूद रहे।