गोहद | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक रविवार को गोहद के गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने 14 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाने व समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में समाज के युवाओं ने गुटखा और शराब त्यागने के लिए संकल्प लिया। समाज के पदाधिकारियों ने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा महाराणा प्रताप ने समाज का गौरव ऊंचा रखने के लिए विरोधियों से जीवनभर लोहा लिया। इस बीच कई बार उन्हें संकटों से गुजरना पड़, लेकिन हार नहीं मानी। बैठक में युवाओं ने निर्णय लिया है कि वह इस बार महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाएंगे।