पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट टूर्नामेंट में छरेंटा क्लब ने शीतला क्लब को 19 रन से हराया

क्रिकेट टूर्नामेंट में छरेंटा क्लब ने शीतला क्लब को 19 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहद चौराहा स्थित खेल ग्राउंड में चल रहे विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे रिषेंद्र चौहान ने कहा खेल खेलने वाला युवा कभी बेरोजगार नहीं हो सकता। खेल के प्रति हमारी अगर सच्ची लगन है तो उसी दिशा में सफलता प्राप्त कर रोजगार के अवसर प्राप्त होने लगेंगे। उन्होंने बताया युवाओं को किसी एक हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उससे सबक लेकर हार को जीत में परिवर्तित करने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा। टूर्नामेंट के अवसर पर रिंकू चौहान, प्रमोद कामत, भानु सिंह गुर्जर, आलोक शर्मा, मुकेश गुप्ता, सचिन तोमर, संतोष कुशवाह, विकास जैन सहित आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।

66 रन बनाकर रहे मैन आॅफ द मैच

टूर्नामेंट में छरेंटा क्लब का मुकाबला शीतला क्लब के साथ खेला गया। मैच में छरेंटा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शीतला क्लब की टीम के बल्लेबाज 8 विकेट खोकर 124 रन पर सिमट गई। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक 66 रन बनाने वाले रमेश को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में ब्रह्म तोमर की एंपायरिंग और बब्बू खाेखर की कॉमेंट्री ने खेल प्रेमियों का जमकर मनोरंजन किया। मैच देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ा।

क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खड़े खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...