पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राम की महिमा अपार, मन को मिलती है शांति: दीपा

राम की महिमा अपार, मन को मिलती है शांति: दीपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु।

भाटन ताल के तालेश्वर मंदिर में आयोजित की जा रही है श्रीराम कथा

भास्कर संवाददाता | लहार/गोहद

लहार के भाटन ताल स्थित तालेश्वर मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में साध्वी दीपा मिश्रा द्वारा भगवान राम की महिमा और उनके व्यक्तित्व का वर्णन सुंदर शब्दों में किया जा रहा है। रविवार को हुई कथा में साध्वी ने बताया भगवान रात की महिमा अपार है। जन्मों जन्मांतर से साधु संत भगवान राम का नाम जपते हैं, तब उन्हें प्रभु के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होता है। परंतु कलयुग में भगवान के जतन मात्र से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। उन्होंने बताया भगवान राम का नाम लेने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है। इसलिए मौक्ष का द्वार खोलना है तो भगवान राम की आराधना करें, क्योंकि हर कष्ट का निवारण वही हैं।

भागवत कथा ग्रंथों का सार

दूसरी तरफ गोहद के एंडोरी गांव में बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत कथा में पंडित दाऊदयाल शास्त्री ने बताया श्रीमद भागवत सभी ग्रंथों का सार है। उन्होंने बताया व्यक्ति अपने गृहस्थ जीवन में कितना भी व्यस्त क्यों न हो, उसे भागवत कथा का रसपान आवश्यक करना चाहिए। कथा सुनने से मन के अंदर व्याप्त चिंताओं व वेदनाओं का स्वत: ही नाश हो जाता है। कथा में धार्मिक पंडितों द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुशरण करने मात्र से ही व्यक्ति को मौक्ष प्राप्त होता है। इसलिए धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर हमें धर्म के कार्य में अवश्य शामिल होना चाहिए। शास्त्री ने बताया यदि हम प्रभु का स्मरण पूरी निष्ठा के साथ करते हैं तो तप करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि प्रभु को पुकारने से ही वह मनुष्य का कल्याण कर देते हैं।

खबरें और भी हैं...