पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साल से नालों की नहीं हुई सफाई, संक्रमण की आशंका

एक साल से नालों की नहीं हुई सफाई, संक्रमण की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहद में एचाया रोड पर चोक नाला।

गोहद में बेसली जलाशय से एचाया होते हुए निकले नाले में पसरी गंदगी

भास्कर संवाददाता | गोहद

सफाई के अभाव में नगर में चोक नालों से मोहल्लों में पसरी गंदगी से लोगों में संक्रमण फैल रहा है। लोगों में तरह-तरह की बीमारियां गंदगी के कारण जन्म ले रही हैं। बेसली जलाशय से एचाया होते हुए मौ रोड तक बनाए जा रहे नाले का काम ठेकेदार ने बीच में छोड़ दिया है, जिससे वार्ड 2 सात और पांच के रहवासियों को निकासी के साथ गंदगी झेलनी पड़ रही है। स्वच्छता अभियान के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने वाले प्रशासन के अधिकारी खुद सफाई के नाम पर मूकदर्शक बने हुए हैं। इससे न केवल प्रधानमंत्री के अभियान पर ग्रहण लग रहा है, बल्कि लोगों में भी गंभीर बीमारियों का इजाफा हो रहा है।

सफाई के नाम पर खानापूर्ति

नगर में गोहद चौक, चौराहा और मौ रोड पर नाले की सफाई नगर पालिका ने कई माह से नहीं कराई है। इसलिए इन जगह पर नाले चौक होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी भर रहा है। इस कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका से की जा चुकी है। इसके बाद भी यहां की स्थिति वैसी की वैसी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई महीनों से न होने के कारण नाले चौक हो गए हैं। नाले चौक होने की वजह से इनमें फंसा हुआ कचरा सड़ने से आस-पास बदबू आ रही है। इस वजह से स्थानीय दुकानदारों का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो रहा है। नपा प्रशासन नालों की सफाई कराने पर ध्यान नहीं दे रहा है। मोहल्लों में कचरा कलेक्ट करने वाले डोर-टू-डाेर वाहन भी गायब हो गए हैं। सफाई नहीं की जा रही।

नाले से आ रही बदबू

मोहल्ले से होकर निकला नाला निर्माणाधीन होने के कारण निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है, जिसके कारण लोगों के घरों ने निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे घरों में बदबू फैल रही है। -श्याम दीक्षित, स्थानीय रहवासी, वार्ड चार

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

नाला महीनों से चोक होने से गंदगी फैली हुई है। समस्या को लेकर कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। -अकरम खान, स्थानीय रहवासी, वार्ड सात

जल्द कराएंगे सफाई

जहां भी वार्डों में नाले चोक हैं, उनकी सफाई कराई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को आदेशित कर दिया गया है। -सुरेन्द्र शर्मा, सीएमओ, नपा गोहद

खबरें और भी हैं...