गर्मी से अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज
गर्मी से अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज
गोहद | बढ़ती गर्मी और सहालग के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में मरीजों की तादात बढ़ने लगी है। पहले जहां ओपीडी में आधा सैकड़ा मरीज पहुंचते थे अब वहां मरीजों की संख्या दो गुनी तक बढ़ गई है। अस्पताल में सबसे अधिक उल्टी-दस्त और पेट दर्द के साथ मलेरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें डॉक्टरों द्वारा इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जा रहा है। यह समस्या बढ़ती गर्मी व बारिश के कारण क्षेत्र में उत्पन्न हो रही है। अस्पताल में दिनों दिन बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।