गोहद | एंडोरी ग्राम पंचायत के मनोहर पुरा में शनिवार की दोपहर रते का पुरा निवासी भारत सिंह गुर्जर ने खेत में पड़े सरसों के डंठल में आग लगा दी। जिस खेत में आग की पलटें उठ रही थीं, उसके बगल में ही आम का पेड़ खड़ा था। आग की लपटों से आम में लगे फल व पेड़ जलकर नष्ट हो गया है।
किसान पिछले एक माह से आम की देखभाल कर रहा था। आग लगने से पेड़ की डालियां सहित फल भी पूरी तरह से झुलसकर नष्ट हो गए हैं। फरियादी बदन सिंह कुशवाह ने एंडोरी थाने में शिकायती आवेदन देते हुए 50 हजार रुपए के मुआवजे के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।