पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला पंचायत अध्यक्ष ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहद | जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया ने शनिवार को आधा दर्जन गांवों का दौरा कर वहां की समस्याओं का जायजा लिया। अध्यक्ष श्री हिंडोलिया ने एनो के ग्रामीणों से चर्चा कर उनसे समस्याएं पूछी तो लोगों ने सबसे बड़ी परेशानी बिजली-पानी की बताई। अध्यक्ष ने बताया अधिकांश गांवों में लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। गांवों में लगे हैंडपंप जलस्तर गिरने से बंद हो गए हैं, जबकि पीएचई विभाग ने पानी की सुविधा के लिए कोई दूसरे साधन उपलब्ध नहीं कराए हैं। उन्होंने बताया भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे लोगों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर केशव सिंह, नरेश सिंह कौरव, अंगद सिंह, थानसिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...