पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टाइगर क्लब ने 4 विकेट से जीता मैच

टाइगर क्लब ने 4 विकेट से जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।

गोहद चौराहा पर चल रहा विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट

भास्कर संवाददाता | गोहद

गोहद चौराहा स्थित खेल ग्राउंड में चल रहे विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को टाइगर क्लब का मैच राय की पाली टीम के साथ खेला गया। राय की पाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए। जवाब में 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्लब के बल्लेबाजों ने 6 विकेट खोकर 11वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक 46 रन बनाने वाले अमरिंदर सिंह को कमेटी की ओर से मैन ऑफ द मैच का खिलाब दिया गया। वहीं कप्तान अमरदीप सिंह की सफल कप्तानी और एंपायर ब्रह्म सिंह तोमर की एंपायरिंग के लिए खेल प्रशंसकों ने उनकी सराहना की है।

खेल भावना से करें परिश्रम: टूर्नामेंट के अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रिषेन्द्र सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा किसी भी खेल को खेल भावना से खेलना ही कड़ा परिश्रम माना जाता है। यदि हम अपने गेम को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करेंगे तो अंत तक सफलता अवश्य प्राप्त होगी। श्री चौहान ने बताया विधायक कप में खेलते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है, वह आगे भी खेलों में बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। क्योंकि किसी भी खिलाड़ी को सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के अवसर पर रिंकू चौहान, प्रमोद कामत, भानु गुर्जर, आलोक शर्मा, मुकेश गुप्ता, सचिन तोमर, संतोष कुशवाह, विकास जैन सहित आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...